देश में कोरोना का प्रकोप जारी, 24 घंटे में 3417 लोगों की हुई मौत, 3,68,147 नए मामले

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिलहाल दैनिक मामलों में लगातार दो दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है।  24 घंटे में कोविड-19 के 3,68,147 नए मामले सामने आए हैं और 3,417 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में हालांकि 3,00,732 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं।

 

कोरोना से अब तक 2,18,959 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 34,13,642 है। वहीं डिस्चार्ज और रिकवर हुए मामलों की कुल संख्या 16,29,3003 है। कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या देश में 1,99,25,604 हो गई है। देश में फिलहाल 15,71,98,207 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

 

दिल्ली में भी कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बीते एक दिनों में दिल्ली में 20,394 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 407 मौतें हुई हैं। दिल्ली में 92,290 एक्टिव मरीज हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना से 16,966 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं महाराष्ट्र में 56,647 नए मामले सामने आए हैं और 669 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 51,356 मरीज रिकवर हुए हैं। राज्य में 6,68,353 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में कोविड से अब तक 70,284 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मुंबई में 3,672 नए कोविड मामले सामने आए हैं और 79 मौतें हुई हैं। मुंबई में सक्रिय मामले 57,342 है और अब तक यहां 13,330 लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 37,733 नए कोविड केस मिले हैं और 217 लोगों की मौत हुई है। वहीं 21,149 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में फिलहाल 4,21,436 एक्टिव केस हैं और कुल रिकवर हुए मामलों की संख्या 11,64,398 है। प्रदेश में कोरोना से अब तक 16,011 लोगों की मौत हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.