दिल्ली को चाहिए 3 करोड़ वैक्सीन , अब तक मिली है सिर्फ 40 लाख , केंद्र कराए उपलब्ध : सीएम केजरीवाल

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना के प्रकोप के बीच सीएम केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है कि दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की किल्लत है, सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के स्कूलों में टीकाकरण अभियान शुरू किया है. युवा व्यवस्था को लेकर खुश हैं , आने वाले समय मे 300 स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर होंगे।

 

अभी रोजाना 1 लाख वैक्सीन लगाई जा रही है. बहुत से लोग नोएडा, गाज़ियाबाद से आकर टीका लगवा रहे हैं. 3 महीने में वैक्सीनेशन के लिए, दिल्ली को 3 करोड़ वैक्सीन चाहिए जबकि अब तक सिर्फ 40 लाख वैक्सीन ही मिली हैं दिल्ली को 2 करोड़ 60 लाख वैक्सीन की ज़रूरत है।

केजरीवाल ने आगे कहा- केंद्र सरकार हमें उचित वैक्सीन उपलब्ध करवाएं, थर्ड वेब की चेतावनी मिली है, वैक्सीनेशन ही तीसरी वेब से बचा सकती है. 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन नही लगा सकते, केंद्र उनके लिए वैक्सीन बनाए।

 

केजरीवाल ने आगे कहा ”80-85 लाख वैक्सीन हर महीने दिल्ली को चाहिए, जिससे 3 महीने में सबको वैक्सीन लग जायेगी. दिल्ली में 1.5 करोड़ लोग 18 से साल से ऊपर हैं. आज हम एक लाख वैक्सीन रोजाना लगा रहे हैं, इसको बढ़ाकर हम 3 लाख वैक्सीन रोजाना कर सकते हैं।

 

गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद जैसे एनसीआर के इलाके से भी लोग दिल्ली आ रहे हैं. केंद्र सरकार से निवेदन है कि हम को उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाए. प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर ने भी तीसरी वेव के बारे में कहा है तो ऐसे में वैक्सीन अभियान तेज करना बहुत जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.