कोरोना का कहर : डीटीसी के 30 से अधिक कर्मियों की सैकंड वेव से हुई मौत , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– कोरोना काल के दौरान सार्वजनिक परिवहन, ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति सहित जरूरी कार्यों को अंजाम देने वाले दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) के 30 से अधिक कर्मियों की पिछले दिनों कोरोना से मौत हो चुकी है।

 

इनमें परिचालक, चालकों सहित सभी वर्ग के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। कोरोना काल के शुरुआती दौर से डीटीसी की बसों में लोगों को क्वारंटीन सेंटर तक पहुंचाया गया तो अनलॉक के दौरान गंतव्य तक यात्रियों को पहुंचाने और ऑक्सीजन की आपूर्ति में डीटीसी कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

 

पिछले करीब डेढ़ महीने के दौरान प्रबंध निदेशक के ओएसडी, क्षेत्रीय प्रबंधक, उप मुख्य महाप्रबंधक सहित अलग अलग वर्गो के कर्मचारी कोरोना से जान गंवा चुके हैं।

 

इसके अलावा अलग अलग डिपो की बसों में तेनात चालक और परिचालक सहित निगम के दफ्तरों में तैनात कर्मियों की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

 

डीटीसी के एक अधिकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरते जा रहे हैं। फिर भी फील्ड ड्यूटी में तैनात कर्मी कोरोना की चपेट में अधिक आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.