देश मे कोरोना का प्रकोप हुआ कम , 24 घण्टे के अंदर 1,95,485 नए मामले , 3496 मरीजों की मौत

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर मंद पड़ती नजर आ रही है। 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के 2 लाख से भी नीचे नए मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि इस अवधि में मौतों के आंकड़े में भी बड़ी गिराव देखने को मिली है।

 

हालांकि, अभी भी यह तीन हजार पार हैं। बता दें कि बीते 40 दिनों से भारत में हर दिन कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए। वहीं, पीक के समय देश में नए मामले 4 लाख पार कर गए थे।

 

देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 1 लाख 95 हजार 485 नए मामले आए हैं। covid19india.org के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना की वजह से 3 हजार 496 लोगों ने जान गंवा दी।

 

इसी साल 14 अप्रैल को पहली बार भारत में कोरोना वायरस के 2 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं, 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 295 नए मामले दर्ज किए गए थे।

 

फिलहाल देश में कोरोना के 25 लाख 81 हजार 741 ऐक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से 3 लाख 26 हजार 671 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही अब देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 69 लाख 47 हजार पार हो गई है तो वहीं 3 लाख 7 हजार 249 लोगों ने कोरोना की वजह से अब तक दम तोड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.