कैट की मांग , 1 जून को केजरीवाल हटाए लॉकडाउन , व्यापारियों की हालत खस्ता

Ten News Network

नई दिल्ली :– कारोबारी समुदाय की संस्था कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट ने दिल्ली के उपराजयपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आगामी 1 जून से दिल्ली के बाजारों और दुकानों को खोलने की मांग की।

 

दिल्ली के प्रमुख व्यापारी नेताओं की बैठक के बाद नेताओं ने कहा कि एक महीने से अधिक के समय से दिल्ली में लॉकडाउन के कारण दुकानें एवं बाजारों के बंद होने से व्यापारी बुरी तौर पर प्रभवित हुए हैं।

 

जिसके कारण उन पर वित्तीय संकट काफी गहरा गया है, इसलिए अब जब कोरोना के मामले दिल्ली में काफी काबू में आ गए हैं, ऐसे में अब आगामी 31 मई या 1 जून से दिल्ली में बाजारों को खोला जाना बेहद जरूरी है।

 

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने टेन न्यूज़ को बताया कि बैठक में शामिल सभी व्यापारियों ने कहा की कोविड के सभी सुरक्षा उपायों के अनिवार्य उपयोग के साथ आगामी 31 मई अथवा 1 जून से दिल्ली में बाजार खोले जाएं।

 

दिल्ली में मुख्य रूप से दो तरह के थोक एवं रिटेल बाजार है और जिनके व्यापारिक स्वरुप को देखते हुए सरकार को यह प्रस्तावित किया जाए कि दिल्ली में थोक बाजार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और रिटेल बाजार दोपहर 12 बजे से रात्रि सात बजे तक खोले जाएं. वहीं, दूसरी ओर 1 जून से 7 जून तक दिल्ली में रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया जाए।

 

खंडेलवाल ने कहा कि बैठक में यह भी तय किया गया कि सरकार से यह मांग भी की जाए कि रेहड़ी-पटरी आदि को दिल्ली सरकार तुरंत या तो हॉकिंग जोन में या अस्थायी तौर पर सरकारी स्कूलों के परिसर जो खाली पड़े हुए हैं, वहां भी लगा सकती है जिससे यह लोग भी अपना काम कर सकें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो सके।

Comments are closed.