केजरीवाल का बयान , दिल्ली में बढ़ रहे है ब्लैक फंगस के केस , 3500 की जगह मिले 400 इंजेक्शन

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर ढलान पर है, लेकिन ब्लैक फंगस का कहर जारी है, ब्लैक फंगस के 620 मामले आ चुके हैं. परसों तक यह आंकड़ा 500 था यानी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इसकी दवा ना मिलने से दिक्कत बढ़ी है।

 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें हर रोज 3500 इंजेक्शन की जरूरत है जबकि केंद्र सरकार 400 ही दे रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ब्लैक फंगस के 620 केस आ गए हैं, लेकिन इंजेक्शन नहीं मिल रही है।

 

परसों भी 400 इंजेक्शन मिले थे, कल भी 400 मिले थे, जबकि एक मरीज को 6 के करीब इंजेक्शन रोज़ लगने होते, लेकिन हमें मिल रहे हैं सिर्फ 400, जबकि लगने होते 3500, इसलिए इलाज में दिक्कत आ रही है।

 

वैक्सीन की कमी पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कंपनियों को अप्रोच कर रहे हैं, हमारे देश में कुछ गलतियां की गई, हमारा देश दुनिया से 6 महीने पिछड़ गया, कोरोना की वैक्सीन सबसे पहले हिंदुस्तान में बनी, लेकिन प्रोडक्शन को लेकर दिक्कत हुई, हमने मास वैक्सीनेशन का प्लान नहीं बनाया, जबकि दूसरे देशों में मास वैक्सिनेशन हुआ।

 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने सभी इंटरनेशनल वैक्सीन कंपनी से बात कर ली, एक भी राज्य सरकार वैक्सीन लेने में कामयाब नहीं हुई, केंद्र सरकार ने राज्यों के उपर डाल दिया, राज्य सरकारों ने ग्लोबल टेंडर करके देख लिए, सरकारी कंपनियां मना कर रही है, केंद्र को युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.