नई दिल्ली :– कोरोना का कहर दिल्ली सचिवालय पर ज्यादा दिखा है ,जी हाँ दिल्ली सचिवालय में अब तक 100 से ज्यादा अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए है , जिसकी जानकारी खुद दिल्ली सचिवालय ने दी है। वही दूसरी तरफ बहुत से अधिकारी कोरोना वायरस की वजह से अपनी जान गवां चुके है , जिसके चलते उनके बच्चे अनाथ हो चुके है।
दिल्ली सरकार कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के महासचिव उमेश बत्रा ने टेन न्यूज़ को बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली सचिवालय के 100 से ज्यादा अधिक अधिकारी संक्रमित है , वही 50 से ज्यादा अधिकारियों का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो चुका है।
साथ ही उन्होंने बताया की कोरोना काल के दौरान जान गंवाने वाले अधिकारियों की ड्यटी कोविड अस्पतालों, मास्क चेकिंग, राशन आवंटन सहित अन्य कार्यों में लगी हुई है।
ऐसे में दिल्ली सरकार कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के महासचिव उमेश बत्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल से मांग की है कि कोविड-19 ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अधिकारियों को कोरोना योद्धा घोषित किया जाना चाहिए।
उमेश बत्रा ने कहा हमने कोरोना वायरस के कारण दास, स्टेनो, अकाउंट्स और दिल्ली सरकार के अन्य कैडर के कई साथी कर्मचारियों को खोया है। जिसकी भरपाई नही हो सकती है , हमारी केजरीवाल सरकार से माँग है कि इन सभी को कोरोना योद्धा के रूप में देखा जाए , साथ ही 1 करोड़ रुपये की आर्थिक राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।