देश मे मौतों का आंकड़ा नही हुआ कम , 24 घण्टे के अंदर 3617 कोरोना संक्रमितों की मौत , 1,73,790 नए मामले

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश मे कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे धीरे कमजोर पड़ती जा रही है। आपको बता दें कि बहुत से राज्यो में कोरोना के मामले कम हुए है , लेकिन चिंता की बात यह है कि मौतों की संख्या में उतार चढ़ाव अभी जारी है।

 

देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 1.73 लाख केस सामने आए हैं, जो लगातार दूसरे दिन 2 लाख से कम मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में भारत में 1,73,790 नए केस सामने आए हैं, जबकि 3500 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

 

हालांकि, लगातार नए मामलों की तुलना में मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही है। 24 घण्टे के अंदर 2 लाख 84 हज़ार से ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए है।

 

24 घंटे में आए कुल नए केस- 1,73,790
24 घंटे में हुई कुल मौतें- 3,617
देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 2,77,29,247
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,51,78,011
देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 3,22,512

 

जिन राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण की सुनामी आई अब उन राज्यों में राहत की खबर आ रही है. देश का महाराष्ट्र राज्य कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित रहा है, लेकिन अब कोरोना मरीजों का ग्राफ गिरता दिखाई दे रहा है।

महाराष्ट्र मेंं 24 घंटे के अंदर कोरोना के 20,740 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 424 मरीजों ने दम तोड़ा है. इस दौरान 31,671 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं. दूसरी लहर में पहली बार मुंबई में 1000 से कम नए केस सामने आए हैं. मुंबई में 929 नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि 30 मरीजों की मौत हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.