नई दिल्ली :– दिल्ली में दूसरी लहर का प्रकोप कम तो हुआ है , लेकिन तीसरी लहर अभी से केजरीवाल सरकार की चिंता बढ़ा रही है। केजरीवाल खुद कह रहे है कि अगर वैक्सीनेशन का काम सही समय पर पूरा नही होगा , तो तीसरी लहर में बहुत से दिल्ली के निवासी चपेट में आ जाएंगे।
दिल्ली में वैक्सीन खत्म होने पर केजरीवाल ने बड़ी पहल की , जी हाँ दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अब विदेशों से वैक्सीन खरीदने की योजना बनाई है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने 10 मिलियन डोज़ के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है।
एएनआई के मुताबिक टेंडर जारी करने के लिए बिड करने की आखिरी तारीख सात जून है।साथ ही दिल्ली सरकार ने कहा की सात जून के बाद टेंडर एक्सेप्ट नही किया जाएगा।
वैक्सीन प्रोक्योरमेंट के लिए जारी टेंडर में कोरोना वायरस वैक्सीन के अंतर्राष्ट्रीय मनुफैक्चरर्स और उनके अधिकृत एजेंट्स से वैक्सीन इम्पोर्ट करने के लिए टेक्नो-कमर्शियल प्रपोजल मांगे गए हैं।
वही दूसरी तरफ दिल्ली सरकार की शर्त है कि वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मान्यता मिली होनी चाहिए. प्रपोजल में बिडर को जानकारी देनी होगी कि सप्लाई आर्डर जारी होने के पहले 7 दिन, 8-15 दिन, 16-23 दिन, 24-31 दिन और 31-45 दिन के भीतर वो कितनी डोज़ सप्लाई करेंगे।