दिल्ली के सीएम ने छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर का किया उद्घाटन , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ किया , वही इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

 

आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन लगवाने आए निवासियों से बातचीत की , साथ ही उनका हालचाल जाना। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए है , जहाँ लोगों को गाड़ी में बैठे हुए ही वैक्सीन लग रही है।

 

अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की किल्लत पर जवाब देते हुए कहा की दिल्लीवासियों के लिए हमने ग्लोबल टेंडर जारी किया है , जिसमे हमने 10 मिलियन डोज की डिमांड रखी हुई है। हमारा एक लक्ष्य है कि जल्द से जल्द दिल्ली के निवासियों को वैक्सीन लग सके , जिससे आने वाली तीसरी लहर में बड़ा नुकसान देखने को न मिले।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 900 नए मामले आए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पहली बार है जब दिल्ली में 1,000 से कम मामले दर्ज किए गए हैं केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे केस कम होंगे, हम और अनलॉक करेंगे।

 

केजरीवाल ने इसके लिए दिल्ली की जनता के समर्थन और डॉक्टरों के प्रयास की भरपूर सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमें कोरोना के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। हमें आगे भी पूरी सावधानी बरतनी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.