नई दिल्ली :– दिल्ली में बड़ी खबर सामने आई है , जी हाँ अभी 200 में से 40 यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए है। आपको बता दें कि यह यात्री दिल्ली से इजराइल जाना चाहते थे , इस समूह में कई लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए , जिसके बाद वे इजरायल के लिए उड़ान नहीं भर सके।
दरअसल यह सभी यात्री मणिपुर के निवासी है। इजराइल जाने से पहले दिल्ली के होटल में ठहरे हुए थे। एएनआई के मुताबिक 40 कोरोना पॉजिटिव में 2 बच्चे भी शामिल है।
एएनआई के मुताबिक दिल्ली सरकार को इस मामले की सूचना मिली , दिल्ली जिला प्रशासन से इस बारे में बात की जिसके बाद एसडीएम ने सभी लोगों को गुरुद्वारा रकाबगंज में स्थित कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया।
सेंटर के एक अधिकारी ने बताया कि सभी 40 लोगों का ऑक्सीजन लेवेल चेक किया गया हैं. यहां आने वाले दो बच्चों को लोकनायक अस्पताल में रेफर किया गया है जबकि 6 लोग ऐसे थे जिनमें ज्यादा परेशानी नहीं थी तो उन्हें होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।
200 लोगों के समूह में सिर्फ तीन लोग ही हिंदी भाषा को जानते हैं बांकी सभी मणिपुर की भाषा बोलते हैं. एक शख्स ने बताया कि वह लोग इससे पहले भी इजरायल में रह चुके हैं और अब वहां की नागरिकता लेकर वहीं बसना चाहते हैं. उसने बाताया कि यहूदी समुदाय से जुड़े होने के कारण उनको इजरायल की नागरिकता बड़ी आसानी से मिल गई।