नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना की रफ्तार तो कम हो गई है , लेकिन ब्लैक फंगस की रफ्तार बढ़ती जा रही है। आपको बता दे की ब्लैक फंगस से दिल्ली में 89 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसके चलते दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ने लगी है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में 1 हज़ार से ज्यादा लोग ब्लैक फंगस के शिकार हो चुके है। वही अभी तक 92 मरीज स्वस्थ हुए है। सरकार इस बीमारी को महामारी घोषित कर चुकी है।
दिल्ली में करीब तीन सप्ताह पहले सर गंगाराम अस्पताल में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज भर्ती हुए थे। उसके बाद एम्स, आकाश और मैक्स सहित कई निजी और सरकारी अस्पतालों में रोगियों का भर्ती होना शुरू हो गया था। अब स्थिति यह है कि 25 दिनों के भीतर ही 1,044 लोग फंगस की बीमारी से पीड़ित हो चुके है।
इनमें कई मरीजों की सर्जरी भी की जा चुकी है। एम्स के ईएनटी विभाग के एक डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में इस समय 100 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। इनमें से 10 मरीजों की छुट्टी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि दवा की उपलब्धता के हिसाब से मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। राजीव गांधी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर बीएल शेरवाल ने बताया कि अस्पताल में 55 बेड का ब्लैक फंगस का वार्ड इसी सप्ताह शुरू किया गया है। अस्पताल फंगस को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं।
राजधानी के चार बड़े सरकारी अस्पताल एम्स, लोकनायक, जीटीबी और राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में ब्लैक फंगस के करीब 300 मरीज भर्ती हैं।इनमें जीटीबी अस्पताल में रोगियों की संख्या 108 पहुंच चुकी है। इसके अलावा लोकनायक अस्पताल में 75 एम्स में 120 और राजीव गांधी सुपर
स्पेशयलिटी अस्पताल में 2 मरीज भर्ती हैं।
दिल्ली सरकार के मुताबिक, ब्लैक फंगस से अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है। मरीजों की संख्या के अनुपात के हिसाब से देखें तो इस बीमारी से पीड़ित होने वाले हर 100 में से 8 में मरीज की मौत हो रही है इस लिहाज से देखें तो ब्लैक संघर्ष से मृत्युदर 8.5 फ़ीसदी है। कुर्ला से कोई मृत्युदर का 8 गुना ज्यादा है।