मनीष सिसोदिया का बयान , ऑक्सीजन की किल्लत से हुई मौतों की जांच के लिए समिति गठित , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस वार्ता करते हुए केजरीवाल सरकार के द्वारा किए गए कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि ऑक्सीजन की किल्लत से मरने वालों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच के लिए एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी गठित की है। हालांकि सिसोदिया ने बताया है कि सरकार इस समिति के गठन के लिए उपराज्यपाल की मंजूरी का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि फ़ाइल भेज दी है। प्रस्ताव पास होने के बाद यह कमेटी काम करना शुरू कर देगी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन संकट पैदा हो गया था और ऐसी खबरें हैं कि कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हुई थी।

 

उन्होंने कहा, हमने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित करने का फैसला लिया। इस समिति में चिकित्सा विशेषज्ञ हैं। हमने उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए फाइल भेजी है।

 

सिसोदिया ने कहा, यह समिति हफ्ते में एक बार बैठक करेगी और हर मामले पर गौर करेगी साथ ही यह फैसला भी करेगी कि क्या जीवनरक्षक गैस की कमी के कारण मौत हुई। जैसे ही उपराज्यपाल फाइल को मंजूर करते हैं तभी यह समिति काम करना शुरू कर देगी।

 

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.