दिल्ली के एसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या , थाने की छत पर मिला शव

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के पांडव नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई , जब एक सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली । हैरानी की बात यह है कि थाने में किसी को इस घटना के बारे में पता ही नहीं चला ।

 

थाने के पास एक इमारत के गार्ड ने थाने की छत पर जब दरोगा की लाश को पड़े हुए देखा तो उसने थाने में जाकर पुलिस को सूचना दी, इस मामले में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

साथ ही मुकदमा दर्ज कर खुदकुशी की वजह तलाश रही है , मामला पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने का है, जहां थाने की छत पर एक दरोगा की लाश बरामद हुई । मृतक सब इंस्पेक्टर का नाम राहुल सिंह था, राहुल साल 2017 से ही पांडव नगर पुलिस स्टेशन में बतौर सब-इंस्पेक्टर तैनात थे।

 

वही इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को मिली , मौके पर आला अधिकारी पहुंचे, साथ ही इस मामले में जांच शुरू कर दी, बताया जा रहा है कि राहुल सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

 

डीसीपी का कहना है कि एक मामले की जांच जारी है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सब इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने यह कदम क्यों उठाया। वहीं दूसरी तरफ छानबीन में पता चला है कि आत्महत्या करने वाले सब इंस्पेक्टर राहुल सिंह के परिवार में पहले भी कई लोग खुदकुशी कर चुके हैं । राहुल सिंह के पिता ने कारोबार में नुकसान होने के कारण 2004 में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.