नई दिल्ली :- दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में आज एक शोरूम में आग लग गई। जिसके कारण इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सेंट्रल मार्केट के आई-ब्लॉक से सुबह करीब 10.20 बजे फोन आया। जिसके बाद दमकल की 15 गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पाने के लिए 70 से अधिक दमकलकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है।
दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, “आग शोरूम से दूसरे इलाकों में फैल गई और हम इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।” फायरमैन और पुलिस ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं कि शोरूम के अंदर कोई है या नहीं।
वही इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक से शोरूम में भीषण आग लगी , बताया जा रहा है की आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुँच चुकी थी , लेकिन आग बहुत ज्यादा भयंकर थी , जिसको बुझाने में समय लग रहा है।