देश मे कोरोना संक्रमितों की रफ्तार फिर बढ़ी , 24 घण्टे में 67,208 नए मामले , 2330 मरीजों की मौत
Ten News Network
नई दिल्ली :– देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है, वही आज मौतों का आंकड़ा कम हुआ है। 24 घण्टे के अंदर 67 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए है। खासबात यह है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समते कई राज्यों में नए कोरोना केसों में लगातार गिरावट आ रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 67,208 नए केस सामने आए हैं, जबकि 2330 कोविड मरीजों की मौत हुई है। बीते एक दिन में देश में 1.03 लाख से अधिक मरीज डिस्चार्ज हुए है।
बता दें कि बुधवार को कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 62 हज़ार था जो आज ज्यादा हो गया है। हालांकि, मौतों के आंकड़े बुधवार के मुकाबले आज कम हैं। बता दें कि बुधवार को देश में कोरोना से 2500 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,97,00,313 है। देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,84,91,670 है। देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 3,81,903 है। भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस 8,26,740 है। कुल वैक्सीनेशन – 26,55,19,251 देश मे हुई है।
एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख के पार है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर करीब 8 लाख पहुंच गई है. जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 3.45 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर करीब 95.64 प्रतिशत और मृत्यु दर 2 फीसदी है।