छेड़छाड़ के आरोप में पिता जेल में, बेटी सेल्टर होम

ग्रेटर नोएडा। जेल में कैद एक पिता पर लगे रेप की कोशिश का दाग धुल पाएगा या नहीं, इसका फैसला आरोपी पिता की मुंह बोली बेटी के बयान के बाद ही हो सकेगा, जिस बेटी की मां ने रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी पिता जेल में है, तो उसकी 4 साल की बेटी सेल्टर होम में है।
जानकारी के मुताबित, नोएडा के कोतवाली फेस टू स्थित भंगेल में कुछ दिन पहले एक 4 साल की बच्ची के पिता पर करीब 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, जिस आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है, उसकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी है और उसकी एकमात्र संतान 4 साल की बेटी है। जेल जाने के बाद उस बच्ची को सहारा देने वाला कोई नहीं मिला, तो नोएडा की एक एनजीओ आगे आई। एनजीओ ने सोमवार को सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत किया और उसे सेल्टर होम भेज दिया गया।
क्या है माजरा
दरअसल, आरोपी भंगेल की झुग्गियों में रहता है। उसकी पड़ोस में एक विधवा महिला रहती है और उसके पति की मौत हो चुकी है। उससे भी सिर्फ एक 14 साल की बेटी है। सूत्रों की माने तो पहले दोनों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं। बीते सप्ताह विधवा ने आरोपी पर अपनी 14 साल की बेटी के साथ रेप की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। बताया जाता है कि इससे पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। एनजीओ और सीडब्ल्यूसी ने 4 साल की बच्ची के साथ पूछताछ की है। बच्ची के बयान के अनुसार विधवा के आरोप पर संदेह हो रहा है। सीडब्ल्यूसी कहना है कि पिता ने बच्ची को अपनी हैसियत से अधिक सुविधाएं दी है। बच्ची पीडि़ता को अपनी बहन बता रही है और विधवा और आरोपी के बची मधुर संबंध रहे हैं। ऐसे में आरोपी पर लगे आरोप पर भरोसा नहीं हो रहा है। सीडब्ल्यूसी आॅफिसर विभा त्रिपाठी का कहना है पीडि़त किशोरी के बयान के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

Comments are closed.