दिल्ली : कीर्ति नगर के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग , लाखों का माल जलकर हुआ खाक

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में रोजाना आग की खबरें मिल रही है। आपको बता दे कि कल एम्स अस्पताल में आग लगी थी , तो वही आज दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित फर्नीचर मार्किट में आग लगी। 

आग की सूचना दमकल विभाग को मिली , सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची , भीषण आग होने के कारण आठ गाड़िया बुलाई गई। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को 4 घण्टे लग गए।

फर्नीचर मार्किट में रखे हुए लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी थी , जो धीरे धीरे आग ने अपना विकराल रूप ले लिया।

एएनआई के मुताबिक दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में आज तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद एक-एक कर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची।

दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दमकल विभाग ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जाँच में पता चला है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.