कांग्रेस पार्टी को लगा करारा झटका , महासचिव समेत 40 कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल

Ten News Network

नई दिल्ली :– कांग्रेस पार्टी को लगातार करारा झटका मिल रहा है। आपको बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी के महिला विंग की महासचिव प्रवीना शर्मा समेत 40 कार्यकर्ता बीजेपी पार्टी में शामिल हुए है।

एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी की पूर्व निगम पार्षद सुनीता सुभाष यादव आप पार्टी में शामिल हुई थी। लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता आप पार्टी और बीजेपी में शामिल हो रहे है , जिसके चलते अब कांग्रेस ज्यादा कमजोर पड़ती जा रही है।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मोदी की नीति और विकास को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के 40 कार्यकर्ता समेत नेता बीजेपी में शामिल हुए है। बीजेपी पार्टी मोदी के नेतृत्व विकास का कार्य कर रही है , दिल्ली और देश की बात करें तो कोरोना महामारी में विकास का काम करके दिखाया है।

आज हमारा देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है , जिसका श्रेय हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आज उन्ही की वजह से हमारी बीजेपी पार्टी का परिवार बढ़ता ही जा रहा है।

महिला विंग की महासचिव प्रवीना शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व देश ऊँचाई की तरफ जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में बीजेपी के सांसद , विधायक , निगम पार्षद समेत कार्यकर्ता भी लोगों की सेवा कर रहे थे। उनके नेतृत्व , नीति और काम को देखते हुए मैने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हूँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.