एसएन श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से हुए रिटायर्ड , विदाई समारोह में हुए भावुक

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव आज रिटायर हो गए हैं। आज दिल्ली पुलिस द्वारा एसएन श्रीवास्तव के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया , कार्यक्रम में वे भावुक हो गए।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 36 साल की सेवा के बाद मे सेवानिवृत्त हो रहा हूं, हम लोग आते हैं और अपना योगदान देकर चले जाते हैं, दिल्ली पुलिस अडिग होकर जनता को सुरक्षा देती। नौकरी के दौरान कई चुनौतियां आई, जहां नाजुक स्थिति थी वहां सम्भल कर रहे। अपना भी बचाव किया और दिल्ली की जनता की भी मदद की, समय समय पर जो चुनौती आई हम कभी घबराए नहीं।

पूर्व पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा की 25 फरवरी 2020 को मुझे दिल्ली लाया गया, आने के साथ ही सीधा सीलमपुर पहुंचा, दिल्ली दंगों की जगह 4-5 दिन वहीं रहा। कई फैसले लिए, जिसके बाद दंगे स्थिर हो गए , हिंसा खत्म हुई।

इसके बाद कोरोना का समय आ गया, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू, फिर लॉकडाउन. जहां सबको डर था कि कोरोना न हो जाए, वहीं पुलिसकर्मी चुनौतियों से भागे नहीं, बल्कि डटे रहे।एसएन श्रीवास्तव ने कहा की ये सफर काफी फिल्मी अंदाज जैसा सुहाना रहा, हर जगह पर कामयाबी मिली, सूझ-बूझ का इस्तेमाल किया।

कोविड में ये भी जिम्मेदारी थी कि पुलिसवालों का भी ध्यान रखा जाए कि ऐसा ना हो कि ज्यादा क्षति हो, दिल्ली का ध्यान रखा, ऑक्सीजन, खाना, जिससे हमारा सरोकार नहीं वो भी पहुंचाया। किसानों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि किसान भी हमारे ही लोग हैं, आंदोलन पर कमेंट नहीं करूंगा, शुरू से कहा था- पुलिसकर्मियों को संयम रखना है।

दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त विजिलेंस के पद पर तैनात बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस के कमिश्नर की जिम्मेदारी आज से सँभालेंगे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में उन्हें दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.