देश मे कोरोना के मामलों में कल के मुकाबले तेज़ी, 24 घण्टे में 48,786 नए मामले, 1,005 मरीजों की मौत

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ी है, वही मौत के आकड़े में भी कल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। 24 घण्टे के अंदर 48 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए है। खासबात यह है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समते कई राज्यों में नए कोरोना केसों में लगातार बढोतरी आ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 48,786 नए केस सामने आए हैं, जबकि 1,005 कोविड मरीजों की मौत हुई है। बीते एक दिन में देश में 61 हज़ार से अधिक मरीज डिस्चार्ज हुए है।

बता दें कि बुधवार को कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 45 हज़ार के करीब था जो आज ज्यादा हो गया है। मौतों के आंकड़े में भी बुधवार के मुकाबले आज बढ़ोतरी हुई हैं। बता दें कि बुधवार को देश में कोरोना से 817 लोगों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,04,11,634 है। देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,94,88,918 है। देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 3,99,459 है। भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस 5,23,257 है। कुल वैक्सीनेशन – 33,57,16,019 देश मे हुई है।

एक्टिव मरीजों की संख्या 5 लाख के पार है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर करीब 5 लाख पहुंच गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 3.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर करीब 96.80 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.91 फीसदी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.