कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरएसएस पर लगाए गम्भीर आरोप , कहा – भ्रष्टाचार से बनाए जा रहे है बीजेपी के भव्य कार्यलय

Ten News Network

नई दिल्ली :– कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज प्रेस वार्ता करते हुए आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत पर जमकर निशाना साधा , साथ ही उन्होंने आरएसएस पर गम्भीर आरोप लगाए है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम , जयपुर की निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर के पति तथा भाजपा नेता राजाराम का पिछले महीने सामने आया भ्रष्टाचार का वीडियो सही पाया गया है । अब संघ प्रमुख मोहन भागवत को इस संबंध में देश को जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले महीने निंबाराम का एक कंपनी के प्रतिनिधि को डराने धमकाने और 10% कमीशन मांगने का जो ऑडियो वीडियो सामने आया,  वह लैबोरेट्री में सही पाया गया है , इसलिए संघ प्रमुख को बताना चाहिए कि अपने प्रांतीय प्रचार के खिलाफ वह किस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं।

उन्होंने कहा यह वीडियो सामने आने के बाद संघ के प्रांतीय प्रमुख तथा अन्य के खिलाफ राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज की थी , ब्यूरो ने बाद में सामने आए वीडियो को पूरा प्रमाणिकता के लिए प्रयोगशाला में भेजा था और इस वीडियो ऑडियो को प्रमाणिक पाया गया है ।

जिसके आधार पर निंबाराम तथा भाजपा नेता राजाराम और अन्य के विरोध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा और आरएसएस का लगातार वसूली का खेल चल रहा है और यही वजह है कि दिल्ली में भाजपा मुख्यालय किसी पांच सितारा होटल जैसा है , दुनिया में किसी पार्टी का इतना भव्य मुख्यालय नहीं है ।

इसी तरह भाजपा और आरएसएस से जुड़े संगठनों के विभिन्न जिलों में भव्य कार्यालय बन रहे हैं और यह निर्माण कार्य भ्रष्टाचार के बिना संभव नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.