सौरभ भारद्वाज का बयान , एमसीडी के खिलाफ व्यापारियों का रोष , डॉक्टर और व्यापारी नही चाहते बीजेपी

Ten News Network

नई दिल्ली :– आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में अब तक एक लाख से अधिक दुकानदारों और डाॅक्टरों ने हिस्सा लिया है। ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विभिन्न तरह के कमीशन व टैक्स बढ़ाने से दुकानदारों और डाॅक्टरों में भाजपा शासित एमसीडी के प्रति खासी नाराजगी है।

इनका कहना है कि भाजपा को यकीन हो गया है कि अब दोबारा उसका एमसीडी में आना मुश्किल है। इसलिए पैसा बटोरने की कार्रवाई की जा रही है।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने आज पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने कुछ दिन पहले यह बताया था कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम द्वारा कई ऐसी नई पॉलिसी लाई गई हैं, कई ऐसे टैक्स बढ़ाए गए हैं, जिनके जरिए सीधा-सीधा दुकानदारों से हजारों रुपए वसूले जा रहे हैं।

चाहे वह कमीशन टैक्स का मामला हो, चाहे वह हेल्थ के लाइसेंस की फीस हो, चाहे दुकानदारों से पूरा पैसा इकट्ठा किया जा रहा हो, वो हो, चाहे डॉक्टर्स के क्लिनिक से साल के 30 हजार रुपए सिर्फ कूड़ा उठाने के लिए लिए जा रहे हों। इन कारणों से दुकानदारों में और खासकर बाजारों में एमसीडी से खासी नाराज है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने एक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की थी कि हम अलग-अलग बाजारों में जाकर, अलग अलग इलाकों की दुकानों में जाकर दुकानदारों से हस्ताक्षर अभियान के अंदर हिस्सा लेने के लिए कहेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने एक माइलस्टोन रखा था कि जब एक लाख हस्ताक्षर होंगे, तो हम इस माइलस्टोन की दिशा में आगे बढ़ें। अब तक एक लाख दुकानदारों ने इस हस्ताक्षर अभियान के अंदर हिस्सा लिया है और यह अभियान आगे भी जारी है।

दुकानदारों और डॉक्टरों का खुलकर यह कहना है कि जिस तरह की लूटमार भाजपा शासित एमसीडी द्वारा की जा रही है, ऐसा लगता है कि भाजपा को यह यकीन हो गया है कि अब दोबारा एमसीडी में आना उनके लिए मुश्किल है। इसलिए जितना पैसा बटोरा जा सकता है, वह पैसा बटोरने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.