नई दिल्ली :– उत्तराखंड विधानसभा चुनाव करीब है, ऐसे में सियासत होनी कोई आम बात नही है, लेकिन उत्तराखंड की सिसायत अब दिल्ली तक पहुंच गई है। आज दिल्ली डीडीयू मार्ग स्तिथ आप पार्टी और भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय के बाहर दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मुस्तैद थी, ताकि किसी प्रकार की घटना गठित न हो सके।
भाजपा के दिल्ली पडपडग़ंज विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी पवन नेगी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आदमी पार्टी की प्रवक्ता के उत्तराखंड की जनता की तुलना भूखे कुत्तों से की है। जोकि बहुत ही निंदनीय है।
इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री केजरीवाल को माफी मांगनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने देश की आजादी के समय और बहुत ही अहम रोल निभाया है , साथ ही उत्तराखंड की भूमि ने अजित डोभाज जैसे महान व्यक्तित्व को जन्म दिया है।
केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट ने एक बयान में कहा कि यह आप की मानसिक दशा को दर्शाता है, जो भी भद्र लोग विगत दिनों से आम आदमी पार्टी का विष बीज पवित्र उतराखण्ड की धरती पर बोने के लिए उत्साहित थे, उन्हें भी केजरीवाल के साथ मिलकर उत्तराखंड की महान जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें नहीं पता कि यह पवित्र राज्य मां, बहिनों व नौजवानों की शहादतों से बना है।
राज्य निर्माण के लिए असंख्या छात्रों, कर्मचारियों व महिलाओं ने मिलकर उतराखण्ड राज्य निर्माण में कई वर्षों तक संघर्ष किया। मुजफरनगर, खटीमा, मंसूरी (बाटा घाट) आदि अनेकों स्थानों पर संघर्ष कर शहादत दी। जो प्रदेश अमर शहीदों के बलिदान से निर्मित हो, उस प्रदेश की महान जनता को आम आदमी जैसी छद्दम पार्टी कुत्तों की संज्ञा देगी यह उतराखण्ड का घोर अपमान है।
हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे लोगो के खिलाफ तत्काल कार्यवाही हो, या फिर केजरीवाल सहित वे सारे लोग उत्तराखंड की महान जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, जो इस विपक्ष पार्टी के इस झंडा को बदनाम बन रहे हैं।