नई दिल्ली :– दिल्ली के जंतर मंतर पर आज महिलाओं ने किसान संसद चलाई। आपको बता दें कि तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल रखा है। वही विपक्ष भी तीन कृषि कानून को लेकर बीजेपी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है।
वही आज महिला किसानों के प्रदर्शन में कांग्रेस की नेता अलका लांबा को शामिल होना था , लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें घर मे ही नजरबन्द कर दिया , जिसके चलते कांग्रेस नेता अलका लांबा प्रदर्शन में शामिल नही हो पाई।
दिल्ली कांग्रेस नेता अलका लांबा का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें उनके ही घर पर बंदी बना लिया है। ताकि वो किसान संसद में भाग लेने न जा सकें। बता दे कि किसान आंदोलन के 8 महीने पूरे हो रहे हैं।
इस अवसर पर आज किसान संसद में महिलाएं कमान संभाल रही हैं। इसी में भाग लेने के लिए अलका लांबा को भी जाना था, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें दिल्ली पुलिस घर से बाहर नहीं जाने दे रही है।
अलका लांबा ने कहा कि ताना-शाह के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने मुझे मेरे ही घर में बन्दी बना रखा है , पुलिस का कहना है कि मैं जंतर मंतर महिला किसान संसद में हिस्सा लेने, किसानों की मांगों को अपना समर्थन देने नही जा सकती.क्या यह लोकतंत्र की हत्या नही है ??
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.