नई दिल्ली :– देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आज फिर भारी गिरावट दर्ज की गई है, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 30 हजार से कुछ अधिक केस आए।
आपको बता दें कि आज छह दिनों के बाद कुल नए मामलों की संख्या 40 हजार से कम हुई है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 24 घंटों के दौरान 30,549 नए मामले दर्ज किए गए और 422 की मौत हो गई।
इसके साथ ही 38, 887 लोग डिस्चार्ज किए गए, नए आंकड़ों के बाद देश में फिलहाल 4,04,958 एक्टिव केस हैं। 24 घंटे में देश में एक्टिव मामलों में 8760 की कमी आई है, वहीं कुल डिस्चार्ज मामलों की संख्या 3,08,96354 हो गई है।
वही मृतकों की संख्या 4,25,195 हो चुकी है, मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल पुष्ट मामलों की संख्या 3,17,26,507 हो गई है। बात टीकाकरण की करें तो देश भर में टीकों की 61,09,587 लाख खुराक दी गई जिसके बाद दी गई कुल खुराकों की संख्या 47,85,44,11 करोड़ हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 18 से 44 साल आयु वर्ग में 27,76,234 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि 4,82,253 लोगों को दूसरी खुराक दी गई ।