ठाणे जिले के, समाजसेवक, पत्रकार, डॉक्टर बीनू वर्गिस के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज

Ten News Network

ठाणे जिले के शुमार बीनू वर्गिस के खिलाफ बुधवार को हफ्ताखोरी की एक और एफआईआर दर्ज हुयी है।

विश्वनाथ पुरुषोत्तम केलकर (57) की शिकायत पर 4 अगस्त 2021 को ठाणे के कापुरबावडी पुलिस स्टेशन में बीनू वर्गिस के खिलाफ भादंसं की धारा 384, 385 और 34 के तहत एफआईआर (सीआर-241/2021) दर्ज हुयी है। बीनू वर्गिस ने विश्वनाथ केलकर से पांच लाख रुपये हफ्ता माँगा था। 3 लाख रुपये उसने ले भी लिए थे। पुलिस निरीक्षक संजय निम्बालकर और उप निरीक्षक बीएस पवार ने केलकर की शिकायत की जांच की और पुष्टि हो जाने के बाद एफआईआर दर्ज की।

इसके पूर्व बुकी केतन तन्ना की शिकायत पर 30 जुलाई 2021 को ठाणेनगर पुलिस स्टेशन में बीनू वर्गिस के खिलाफ भादंसं की धारा 384, 386, 387, 389, 392, 324, 323, 506, 506 (2) 109, 166, 120 (बी), आर्म्स एक्ट 3, 25 के तहत एफआईआर (सीआर-151/2021) दर्ज हुयी थी। बीनू वर्गिस के साथ गैंगस्टर रवि पुजारी, तारिक परवीन और इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमिरे भी आरोपी हैं।

बीनू वर्गिस को इस वक्त ठाणे का सबसे बड़ा एक्सटॉरशनिस्ट माना जाता है। पत्रकार न होते हुए भी खुद को पत्रकार कहता है, ऐसे जन-मानस का दावा है । ख़ुद को समाजसेवक और डॉक्टर के बतौर पेश आते है | ठाणे के लोगों का आरोप है की राजकुमार कोथमिरे जैसे भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों से सांठगाँठ कर बीनू वर्गिस ने ब्लैकमेलिंग, एक्सटॉरशन, पुलिस की दलाली का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है।

छोटे-मोटे हफ्ताखोर पत्रकारों को तो बीनू वर्गिस की ‘कमाई’ से जलन होने लगी थी। लगता है इन्हीं ब्लैकमेलरों की बीनू वर्गिस को नज़र लग गई। अब एफआईआर दर्ज होनी शुरू हो गई। ऐसा रहा तो ठाणे, भिवंडी, कल्याण, डोम्बिवली और उल्हासनगर में बीनू वर्गिस के खिलाफ 1000 से ज्यादा एक्सटॉरशन के एफआईआर दर्ज हो सकते है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.