नई दिल्ली :– देश मे कोरोना की रफ्तार आज घटी है, लेकिन केरल राज्य में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। आपको बता दे कि देश में आज कोरोना वायरस के 33,376 नए मामले सामने आए हैं।
जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3,32,08,330 हो गई है, जबकि इस दौरान 308 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,42,317 पर पहुंच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज अब घटकर 3.91 लाख हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 32,198 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,23,74,497 हो गई है।
वहीं एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 3,91,516 है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 15,92,135 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 54,01,96,989 हो गया है।
केरल में पिछले 24 घंटे में 25 हजार नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 177 लोगों की मौत हुई है। केरल में कोरोना के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। देश के अन्य राज्यों में कोरोना की रफ्तार तो कम हुई है, लेकिन केरल अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। 33 हजार नए मरीजों में से केरल से ही 25 हजार नए संक्रमित सामने आ रहे हैं।
