बिधूना की बेटी बनी राष्ट्रीय विप्र एकता मंच (महिला मोर्चा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Ten News Network

श्री मित्रेश चतुर्वेदी अध्यक्ष- (राविएमं)जी की अनुमति से राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री विजयवर्ती पाठक जी द्वारा, राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णुकांत दीक्षित जी की संस्तुति पर सम्पूर्ण समाज के लिए सदैव तत्पर रहने वाली समर्पित समाजसेविका एवं कवयित्री श्रीमती पल्लवी त्रिपाठी जी को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच (महिला मोर्चा )की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अपनी लेखनी, सामाजिक कार्यों और प्रखर वक्तव्यों से पहचानी जाने वाली पल्लवी त्रिपाठी को संपूर्ण संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों शुभकामनाएं प्रेषित कीं साथ ही यह संकल्प लिया कि हम समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए मातृशक्ति को जागृत करने का सकारात्मक प्रयास करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.