पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का बयान, प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली में लगाए जाएंगे 33 लाख पौधे

Ten News Network

नई दिल्ली :–  दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण को कम करने के लिए सख्त कदम उठाए है। जिसको लेकर आज गोपाल राय ने प्रेस वार्ता करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा को कम करने में निगरानी और एक्शन की गतिविधियों के साथ वृक्षारोपण का एक अहम रोल रहा है।

उन्होंने कहा कि पौधों के द्वारा पर्यावरण के लिए एक नेचुरल बैलेंस सिस्टम विकसित होता है, इसके लिए सरकार लगातार 7 साल से काम कर रही है, उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार कुल 1 करोड़ 70 लाख पौधे लगा चुकी है, आज उन्होंने वन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दिल्ली सरकार ने इस साल 33 लाख पौधे लगवाने का लक्ष्य रखा है, अभी तक 22 लाख 32 हजार इस साल के लक्ष्य के अंदर पौधे लगाने का काम पूरा कर लिया है।

वन विभाग, डीडीए, सीपीडब्ल्यूडी, ईडीएमसी, एनडीएमसी, नार्थ एमसीडी, एसडीएमसी, हॉर्टिकल्चर समेत कुल 19 विभाग हैं जिनके संयुक्त अभियान में ये काम किया जा रहा है,  मार्च तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है,  उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में हमारी सरकार बनने के बाद 2015-16 में 15 लाख 51 हजार पौधे लगाए गए थे, 2016-17 में 24 लाख, 2017-18 में 16 लाख, 2018-19 में 28 लाख, 2019-20 में 28 लाख 70 हजार पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि पहले कार्यकाल में कुल एक करोड़ 15 लाख और दूसरे कार्यकाल में 32 लाख पेड़ पहले साल में लगाए गए हैं, उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार कुल 1 करोड़ 70 लाख पौधे लगा चुकी है।

देश में फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार दिल्ली मैदानी राज्य है। एफएसआई के मापदंड के अनुसार कुल एरिया का 60 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट होना चाहिए और मैदानी इलाकों में 20 फीसद ग्रीन एरिया होना चाहिए। राय ने कहा कि दिल्ली ने मैदानी राज्य के मापदंड से ज्यादा ग्रीन बेल्ट विकसित कर चुका है।

दिल्ली सरकार के वन विभाग की ओर से 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से विभिन्न कार्य होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.