नई दिल्ली :– दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने प्रदूषण को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दे कि 1जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री और पटाखे फोड़ने पर बैन लगा दिया है।
आदेश में यह भी कहा गया कि कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है, वायु प्रदूषण गंभीर स्वास्थ्य बीमारियों की बड़ी वजह है। समिति ने कहा है कि कोरोना के मामलों में उछाल आ सकता है। समारोह में बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़ने से न केवल लोगों के जमावड़े से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होगा बल्कि एयर पॉल्युशन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनेगा।
वही दूसरी तरफ देश की उच्चतम अदालत सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैन लगाने के मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि किसी के रोजगार के अधिकार की आड़ में किसी के जीवन को खतरे में नहीं डाला जा सकता है।
जस्सि एमआर शाह और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की एक बेंच ने कहा कि कोर्ट की प्राथमिकता लोगों के जीवन के अधिकार की रक्षा करना है।
बता दे कि पिछले साल नवंबर 2020 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 9 नवंबर की मध्यरात्रि से 30 नवंबर की मध्यरात्रि तक दिल्ली- एनसीआर में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और उनके उपयोग पर पूरी तरह से बेन लगा दिया था। एनजीटी ने कथित तौर पर यह भी कहा था कि “पटाखों का जश्न खुशी के लिए है न कि मौतों और बीमारियों का जश्न मनाने के लिए है।