नेवी अधिकारियों के घर मे हुई लाखों की चोरी का दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Ten News Network

नई दिल्ली :– कुछ दिनों पहले वरिष्ठ अधिकारियों के घर में हुई चोरी का खुलासा दिल्ली पुलिस ने कर दिया। आपको बता दें दिल्ली में अति सुरक्षित कहे जाने वाले तुगलक रोड के लोधी एस्टेट में रहने वाले नेवी के तीसरी रेंक के दो बड़े अफसरों के घर में चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया था। चोर उनके घर से महंगी लाइटें व अन्य सामान ले गए।

मामला हाईप्रोफाइल था तो तुगलक रोड थाना पुलिस ने फुर्ती दिखाई। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से दोनों आरोपी पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से चुोरी की गई कई लाख रुपये की लाईटें बरामद कर ली गई हैं।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नेवी में रियर एडमिनरल निर्मल मेनन और रियर एडमिनरल गिरीश कुमार गर्ग लोधी एस्टेट स्थित क्वार्टर नंबर 92 और 93 में रहते हैं। कुछ दिन पहले दोनों अफसरों के घर में चोरी हो गई थी। चोर घर के बाहर लगी महंगी लाइटें व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।

इनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर तुगलक रोड थानाध्यक्ष संदीप घई की देखरेख में एएसआई मुनेश कुमार, एएसआई उत्तम चंद व हवदलार विनोद की टीम ने जांच शुरू की। आरोपी चोरों में एक चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एएसआई मुनेश कुमार ने मेहरचंद मार्केट, हरिजन कैंप लोधी कॉलोनी निवासी अर्जुन उर्फ गोलू (22) को लोधी एस्टेट से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह फिर से वारदात को अंजाम देने आया था। इससे पूछताछ के इसके साथी अजय कुमार झा उर्फ वासू को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.