दिल्ली हाईकोर्ट में तैनात कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली हाईकोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉन्स्टेबल ने अपने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही जाँच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस एक कॉन्स्टेबल ने आज सुबह कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कॉन्स्टेबल आज सुबह ड्यूटी पर आया था और दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर 3 के पास तैनात था।

नई दिल्ली जिले के डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले एक 30 वर्षीय कॉन्स्टेबल ने प्रथम दृष्टया अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक कॉन्स्टेबल के परिवार को भी घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।

डीसीपी ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस उन परिस्थितियों के बारे में पता लगाने के लिए जांच कर रही है, जिन्होंने उसे खुदकुशी जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

दीपक यादव ने बताया कि एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और कॉन्स्टेबल के परिवार से बातचीत करने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.