श्रीमती वसुंधरा राजे ने भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात कर मुबारकबाद दी
राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। श्रीमती राजे ने श्री शाह को गुलाब की माला भेंट की और भाजपा अध्यक्ष बनने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
मुख्यमंत्री श्रीमती राजे और श्री अमित शाह की मुलाकात आधे घंटे से भी अधिक चली। उल्लेखनीय है कि श्री अमित शाह के भाजपा अध्यक्ष बनने के पश्चात् श्रीमती राजे की उनसे यह प्रथम शिष्टाचार भेंट थी।

Comments are closed.