पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर दिल्ली वासियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

Ten News Network

पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर आम जनता काफ़ी परेशान है, महंगाई की मार झेल रही आम जनता पर इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इस पूरे मसले पर टेन न्यूज की टीम ने लोगों से बात की तो इस मामले पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, किसी ने बढ़ते दाम के लिए मनमोहन सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा की ये यूपीए की देन है। आम आदमी के लिए ये कठिन है लेकिन क्या किया जा सकता है सरकार को इसे जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए तब जा कर दाम कंट्रोल होंगे।

एक अन्य व्यक्ति ने कहा की बढ़ते दाम से आम जनता परेशान है सरकार आम लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है।
सरकार को जल्द से जल्द दाम कंट्रोल करना चाहिए, आम लोग इस सरकार से परेशान हो गई है। लगातार बढ़ते दाम से साबित हो गया है की ये सरकार पूरे तरीके से फेल है।

पेट्रोल डीजल हीं नहीं सरसो तेल के भी दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर विपक्ष की सभी पार्टियां लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है लेकिन सरकार के तरफ से अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.