ग्रामीणों ने किया आवकारी विभाग के प्रदर्शन – लगाया लूट का आरोप

गे्रटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन ने गांव झुप्पा के लोगों के साथ मिलकर मंगलवार को आवकारी अधिकारियों पर लूट, मार पीट व तोड़-फोड़ व लोगों को झुठे मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाते हुए जेवर कोतवाली में प्रदर्शन किया। जिसके बाद सैकड़ों कि तादाद में लोग जेवर के मुख्य चैराहे पर पहुंचे और आधा घंटे के लिये जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम को लोगों ने आवकारी अधिकारियों के खिलाफ एक ज्ञापन दिया और एक सप्ताह में कार्यवाही की मांग की। एसडीएम ने जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही। जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भारतीय किसान यूनियन गांव झुप्पा के लोगों के साथ मंगलवार को जेवर कोतवाली पहुंची और आवकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे के बाद यूनियन लोगों को साथ लेकर जेवर के मुख्य चैराहे पर पहुंची और जाम लगा दिया। जहां गांव के लोगों ने अधिकारियों पर लूट, मार पीट, तोड़ फोड़ व गांव के निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाया। किसान नेता महेंद्र सिंह चैरोली ने कहा कि बेकसूर लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। साथ ही उन्होने दोशी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वही गांव के ही अषोक कुमार ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की टीम के लोग उनके घर में घुस गए और उनके घर में तोड फोड शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर टीम के लोगों ने उनके परिवार के लोगों के साथ मार पीट की। साथ ही विभाग के कर्मचारियों पर लूट, मार पीट व तोड़ फोड़ का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सतीश चंद को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया। एसडीएम ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। बतादें की 9 तारिख को आवकारी टीम गांव झुप्पा में अवैध शराब को लेकर छापामारी करने पहुंची थी। जहां गांव के लोगों ने टीम पर हमला कर उन्हे गांव से खदेड़ दिया था। जिसमें आवकारी विभाग के 5 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे और विभाग के 3 कर्मचारी घायल हो गये थे। जिसके बाद आवकारी अधिकारी ने 8 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

Comments are closed.