बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
गे्रटर नोएडा। गे्रटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के गांव झट्टा स्थित एक्सपे्रस-वे पर देर रात एक बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचल दिया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बदायू का रहने वाले मुन्नु यहां गे्रटर नोएडा अपने बड़े भाई योगेश के साथ रह रहा था। वह गे्रटर नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। देर रात वह कंपनी से लौट रहा था। इस बीच जैसे ही वह गांव झट्टा स्थित एक्सपे्रस-वे पर पहुंचा। तभी अचानक एक बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उठाकर गे्रटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में ले गए। लेकिन उससे पहले रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने किलर ट्रक को जब्त कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक के भाई योगेश निवासी बदायू ने गे्रटर नोएडा कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है। पुलिस पीडि़त परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
Comments are closed.