प्रधानमंत्री ने लांच की आरबीआई की दो योजनाएं, छोटे निवेशकों को सुरक्षित निवेश पर अच्छे रिटर्न का दिलाया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से भारतीय रिजर्व बैंक की दो स्कीम की शुरुआत की। रिटेल डॉयरेक्ट स्कीम और इंटीग्रेटेड ओमबड्समैन स्कीम। योजनाओं की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के इस चुनौतीपूर्ण कालखंड में वित्त मंत्रालय ने, आरबीआई और अन्य वित्तीय संस्थाओं ने बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है। मुझे विश्वास है कि आरबीआई देश की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। पिछले 6-7 सालों में केंद्र सरकार ने आम भारतीय की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम किया है।
रिटेल डॉयरेक्ट स्कीम के जरिए सरकार के प्रतिभूतियों में रिटेल निवेशकों का निवेश बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस स्कीम के तहत रिटेल निवेशक केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए गए प्रतिभूतियों में सीधा निवेश कर सकेंगे।
इंटीग्रेटेड ओमबड्समैन स्कीम के जरिए ग्राहकों के शिकायतों के निवारण में आसानी होगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की ‘आरबीआई ने भी आम भारतीय को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए हैं। आज जिन दो योजनाओं को लॉन्च किया गया है, उनसे देश में निवेश के दायरे का विस्तार होगा और कैपिटल मर्केट्स को एक्सेस करना निवेशकों के लिए अधिक आसान, अधिक सुविधाजनक बनेगा। पीएम ने कहा की खुदरा प्रत्यक्ष योजना में, हमारे देश के छोटे निवेशकों ने सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने का एक सुरक्षित और आसान तरीका खोज लिया है।
पीएम मोदी ने कहा की एकीकृत लोकपाल योजना के तहत एक राष्ट्र, एक लोकपाल आकार ले चुका है। यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक ग्राहक निवारण परेशानी मुक्त और समयबद्ध तरीके से होगा। आज, जब देश डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अभूतपूर्व निवेश कर रहा है, प्रत्येक निवेशक की भागीदारी महत्वपूर्ण होने जा रही है. उन्होंने आगे कहा, ‘अभी तक गर्वमेंट सिक्यूरिटी मार्केट में हमारे मध्यम वर्ग, कर्मचारी, छोटे व्यापारी, वरिष्ठ नागरिकों को सिक्योरिटीज में निवेश के लिए बैंक इंश्योरेंश या म्यूचल फंड जैसे रास्ते अपनाने पड़ते थे। अब उन्हें सुरक्षित निवेश का एक और बेहतर विकल्प मिल रहा है।