दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेने में लोगों को हो रही तकलीफ

Ten News Network

New Delhi: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के कारण बहुत हीं बुरा हाल है। दिल्ली की दम घोटूं हवा ने आम जन जीवन को प्रभाभित कर रखा है जिससे जीना मुश्किल हो रहा है। पास के राज्यों में जलने वाली पराली और दिवाली के मौके पर हुई आतिशबाजी की वजह से दिल्ली का बहुत बुरा हाल है, और लगातार ये बढ़ता हीं जा है।

आज दिल्ली में एयर क्वालिटी 700 से अधिक दर्ज की गई है हालांकि, औसत तौर पर यह आंकड़ा 360 है। इसके अलावा, राजधानी के कई इलाके रेड जोन में बने हुए हैं।

पदिल्ली में पिछले कई दिनों से पॉल्यूशन की वजह से विजिबिलिटी पर भी गहरा असर पड़ा है। पूरे वातावरण में स्मॉग की मोटी परते दिखाई दे रही हैं। इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, सांसद भवन, नॉर्थ ब्लॉक साउथ ब्लॉक के आस पास धुंध छाया हुआ है। बढ़ते प्रदुषण और हवा में फैली जहर से लोगों का दम घुट रहा है, कई लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।

कई हेल्थ एक्सपर्ट और जानकारों का कहना है की हालात हेल्थ इमरजेंसी जैसा है, सरकार को जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठानी चाहिए। इसके लिए धूल वाले सोर्सेज जैसे-कारें, इंडस्ट्रीज, वेस्ट बर्निंग और डस्ट सोर्सेज जैसे कंस्ट्रक्शन और सड़कों पर तुरंत इमरजेंसी एक्शन लेने की जरूरत है, ताकि बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.