प्रियंका गांधी की पीएम मोदी से बड़ी अपील, जानिए क्या है पूरा मामला

Ten News Network

Galgotias Ad

New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर हिंसा मामले पर आवाज उठाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी के कृषि कानूनों को रद्द करने के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने ये भी कहा लखीमपुर में किसानों के साथ जो अत्याचार हुआ इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है। अभी तक सरकार लखीमपुर के आरोपियों बचाने की कोशिश कर रही है। इसलिए अजय मिश्रा को तुरंत गृह राज्य मंत्री पद से हटाया जाए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि अजय मिश्रा, खुद गृहमंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा करते हैं। ऐसे में कैसे न्याय की उम्मीद की जा सकती है। इसलिए उन्हें फौरन पद से बर्खास्त करना चाहिए। प्रियंका गांधी ने पत्र में लिखा की लखीमपुर नरसंहार में क्रूरता को पूरे देश ने देखा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर बने रहते पीड़ितों को न्याय की उम्मीद नहीं है। अभी तक हुई जांच प्रक्रिया यही दिखाती है। कल आपने सच्चे मन और पवित्र ह्रदय से कृषि कानून वापस लेने की बात की और कहा की आप किसानो के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आप लखनऊ में होने वाली DGP कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था को संभालने वाले उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

अपने पत्र में उन्होंने ये भी कहा, ‘केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी अभी भी आपके मंत्रीमंडल में अपने पद बर बने हुए हैं, उन्हें बर्खास्त करिए। अगर देश के किसानों के प्रति आपकी नीयत सचमुच साफ है, तो आज अपने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के साथ डीजीपी कांफ्रेंस में मंच पर विराजमान मत होइए, उनको बर्खास्त कीजिए।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.