भूगर्भ जल के संरक्षण हेतु भूजल सप्ताह 16 से 22 जुलाई तक
उ0प्र0 सरकार ने भूगर्भ जल संसाधनों के संरक्षण एवं नियोजित प्रबन्धन
के लिए आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से 16 से 22 जुलाई तक पूरे
प्रदेश में भूजल सप्ताह कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश समस्त प्रमुख
सचिव/सचिव/विभागाध्यक्षों/मण्
इस वर्ष के भूजल सप्ताह का मुख्य विचार बिन्दु ‘‘भू-जल को समझे एवं भू-जल
के सुरक्षित रखे निश्चित किया गया है।
शासन के निर्देशानुसार आज प्रमुख सचिव भूगर्भ जल विभाग एवं लघु
सिंचाई डा0 सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आंचलिक विज्ञान केन्द्र
लखनऊ में भू-जल सप्ताह के अभियान की शुरूआत की गई। डा0 सिंह ने आपने
सम्बोधन में कहा कि भूजल दोहन रोकने के लिए जन जागरण की जरूरत है। पानी
को धन की तरह बचाना होगा। उन्होंने वर्षा के जल को रिचार्ज करने का सुझाव
दिया। भूजल के अत्यधिक दोहन पर तथा जल का दुरूपयोग करने पर रोक लगाने को
कहा। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को जल को बचाने के लिए तथा
आवश्यकतानुसार ही जल का सदुपयोग करने को कहा। उन्हांेने कहा कि भू-जल के
संचयन हेतु प्रत्येक ग्राम तथा शहर में वर्षा जल को रिचार्ज किये जाने की
पद्धति को अपनाना अत्यन्त जरूरी है।
भूगर्भ जल निदेशक श्री रामसिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्षा जल
संचयन एवं भूजल रिचार्ज हेतु शहरी क्षेत्रों के आवासों एवं सरकारी भवनों
में रूफ टाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू किया
है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी तालाबों/पोखरों, जलाशयों, गढ्ढ़ों,
झीलों आदि में वर्षा जल का संचयन/संरक्षण किये जाने पर बल दिया। उन्होंने
कहा कि वर्षाकाल में छतों से प्राप्त होने वाले वर्षा जल के सतही तथा
भूमिगत जल संग्रहण की व्यवस्था की जाये।
कार्यक्रम में उपस्थित लखनऊ के सी0डी0ओ0 श्री योगेश कुमार, रिमोट
सेसिंग एप्लीकेशन सेन्टर एवं जल संसाधन विभाग के निदेशक डा0 राजीव मोहन,
वरिष्ठ जल विशेषज्ञ आर0एम0सिन्हा ने भी भूजल संचयन तथा जल संरक्षण के
विषय में सभी लोगों को सार्थक पहल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर
उपस्थित छात्र/छात्राओं को जल संचयन/जल संरक्षण के महत्व तथा जल का
दुरूपयोग करने तथा जलस्रोतों/जल के समाप्त होने पर उत्पन्न संकट की
स्थितं तथा पर्यावरण पर होने वाले भयावह परिणामों के उत्पन्न होने से
संबंधित टेलीफिल्म भी प्रदर्शित की गयी।
Comments are closed.