उत्तर प्रदेश के वाह्य सहायतित परियोजना के सलाहकार श्री मधुकर जेटली का न्यूजीलैण्ड में गर्मजोशी से स्वागत
उत्तर प्रदेश वाह्य सहायतित परियोजना के सलाहकार श्री मधुकर जेटली को
भारत न्यूजीलैण्ड व्यापार कौंसिल की 25वीं रजत जयंती वार्षिक समारोह में
विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम उम्मीद से
ज्यादा प्रभावशाली सिद्ध हुआ, जिसमें न्यूजीलैण्ड के प्रधानमंत्री श्री
जाॅन की तथा उनके मंत्रिमण्डल के पाँच सहयोगी उपस्थित थे, जिन्होंने
उत्तर प्रदेश के दल का न्यूजीलैण्ड व्यापार कौन्सिल दल ने गर्मजोशी से
स्वागत किया। इस अवसर पर श्री जेटली द्वारा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव
द्वारा न्यूजीलैण्ड के प्रधानमंत्री श्री जाॅन की, को उत्तर प्रदेश आने
का निमंत्रण पत्र भी दिया, जिसको न्यूजीलैण्ड के प्रधानमंत्री द्वारा
तत्काल स्वीकार कर लिया गया। उत्तर प्रदेश व न्यूजीलैण्ड के बीच में
व्यापार को बढ़ाने की आपार सम्भावनाएँ हैं जिसका अधिक विकास व निवेश कराया
जायेगा। उत्तर प्रदेश व न्यूजीलैण्ड के बीच एक दूसरे के प्रति तमाम
आवश्यकताएँ हैं। न्यूजीलैण्ड के पास एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जिसमें
ज्ञान, प्रबन्धकीय अनुभव उपलब्ध है, परन्तु जनसंख्या कम होने के कारण
उसका भरपूर उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसलिए उत्तर प्रदेश जिसकी
अर्थव्यवस्था प्रगतिशील है द्वारा उसका भरपूर उपयोग किया जाएगा।
यह एक संयोग है कि भारत के श्वेत क्रांति के नायक स्व0 डा0 कुरियन ने
1953 में न्यूजीलैण्ड के एक विश्वविद्यालय में विद्यार्थी के रूप में
डेरी प्रबन्धन का जो ज्ञान प्राप्त किया था उसके आधार पर भारत में एक
विश्व स्तरीय ब्राण्ड स्थापित करके बड़ा नाम पैदा किया।
श्री मधुकर जेटली के साथ न्यूजीलैण्ड की डेरी व कृषि आधारित कम्पनियों
के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए जिसमें क्नद बंउ उपसा स्पउपजमक के साथ
च्तव.ठपजपब मिल्क के क्षेत्र में निवेशए ल्वूपसक स्पउपजमक के साथ 98
प्रतिशत फैटमुक्त थ्तव्रमद.ल्वहीनतज की चैन में निवेश तथा प्र्छम्छप्।
स्ण्ज्ण्क् के साथ एग्रो पर आधारित ज्ञपूप च्तवरमबज पर आधारित उत्तर
प्रदेश सरकार की ओर से हस्ताक्षरित किये गये। विश्व सर्वोच्च दुग्ध
निर्यात करने वाली कम्पनी जिसकी पूंजी एक लाख दो हजार करोड़ डालर है,
थ्व्छज्म्त्त्। के साथ उत्तर प्रदेश में तकनीकी सहायता से दुग्ध उत्पादक
किसानों की आर्थिक दशा एवं स्वास्थ्य सुधारने हेतु एवं पशुओं के
स्वास्थ्य को सुधार कर दुग्ध क्षमता बढ़ाने की तकनीकों पर न्यूजीलैण्ड की
कम्पनी थ्व्छज्म्त्त्। ने इच्छा जताई तथा इस पर श्री मधुकर जेटली द्वारा
आगे भी वार्ता करके इस दिशा में अंतिम निर्णय किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त आॅकलैण्ड सिटी कौन्सिल द्वारा नवीन तकनीक से पशुओं के
जीवन स्तर व दुग्ध क्षमता बढ़ाने के अतिरिक्त तमाम विश्व स्तरीय तरीकों
जिसमें पशुओं के स्वास्थ्य तथा कृषि के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान
करने के लिए सहयोग के लिए आश्वासन दिया जिसपर वार्ता जारी रहेगी। इसके
अतिरिक्त ओटागो सिटी कौन्सिल ने उत्तर प्रदेश में हार्टीकल्चर के क्षेत्र
में सहयोग करने की इच्छा जताई तथा कौशल विकास के नवीन तरीकों का अविष्कार
किया तथा जिसके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करके उत्तर प्रदेश के
विद्यार्थी विदेशों में जीविकोपार्जन के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Comments are closed.