दिल्ली में अब तक की सबसे सर्द रात, तापमान गिरकर पहुंचा 8.3 डिग्री सेल्सियस

Ten News Network

New Delhi (11/12/2021): देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की मार के बीच लगातार ठंड भी बढ़ने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार सुबह दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बीती रात सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात थी।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इस दौरान हल्‍का कोहरा छाया रहेगा। 16 दिसंबर से दिन के वक्‍त तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आपको बतादें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता भी 301 पर एक्यूआई के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में फिसल गई। दिल्ली की वायु गुणवत्ता पिछले तीन दिनों से ‘खराब’ श्रेणी में थी।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को 24 घंटे का औसतन एक्यूआई 361 था। फरीदाबाद में एक्यूआई 283, गुड़गांव में 287, नोएडा में 304 और ग्रेटर नोएडा में 286 दर्ज किया गया।

गाजियाबाद में एक्यूआई 309 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। बता दें की शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.