संगीत सम्राट बप्पी दा का निधन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, बॉलीवुड सहित कई हस्तियों ने जताया शोक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16/02/2022): मशहूर गीतकार एवं संगीतकार बप्पी लहरी जी का वुधवार को 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल के डॉक्टरों ने की। मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी जी का जाना संगीत जगत और देश के लिए बहुत बड़ी हानि है। उनके जाने पर ना केवल संगीत जगत दुखी है बल्कि पूरा देश दुखी है उनके जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जैसे कई राजनीतिक हस्तियों ने व्यक्त की सम्वेदनाएँ।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा “श्री बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था, विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। पीढ़ियों के लोग उनके कार्यों से संबंधित हो सकते हैं। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद होगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर दुख जताते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि, “श्री बप्पी लहरी एक अच्छे गायक-संगीतकार थे। उनके गीतों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता मिली। उनकी विविध रेंज में युवा और साथ ही भावपूर्ण धुनें शामिल थीं। उनके यादगार गीत लंबे समय तक श्रोताओं को खुश करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा “महान गायक और संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रख्यात गायक-संगीतकार बप्पी लहरी जी का निधन दुखद है और उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि”प्रख्यात गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी जी का निधन दुखद है। अपनी अनूठी आवाज और अद्भुत संगीत से उन्होंने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई। हर उम्र के लोग उनकी धुनों के प्रशंसक थे। उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति दे, परिजनों के प्रति संवेदनाएं।”

मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी के मुताबिक, बप्पी लहरी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और बार-बार होने वाले सीने में संक्रमण से पीड़ित थे। इसके साथ वे 29 दिनों तक जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में अस्पताल में भर्ती थे उन्हें अस्पताल से 15 फरवरी को छुट्टी दे दी गई थी लेकिन घर पर एक दिन रहने के बाद, उनका स्वास्थ्य फिर से बिगड़ गया और उन्हें गंभीर स्थिति में क्रिटिकेयर अस्पताल में वापस लाया गया और लगभग 11.45 बजे उनकी बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई। वह पिछले साल कोविड संक्रमण से पीड़ित थे। उन्हें पिछले 1 साल से ऑब्सट्रक्टिव स्लीप ऐप्नीअ (OSA) था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.