10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन, देखें अपडेट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (22/02/2022): सीबीएसई और अन्य बोर्ड्स की 10वीं और 12वीं बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की याचिका पर कल यानी 23 फरवरी को सुनवाई होगी। अदालत ने याचिकाकर्ता को CBSE को याचिका की कॉपी देने को कहा है। दरअसल देश में छात्रों और अभिभावकों द्वारा परीक्षा को ऑफलाइन की वजह ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं और जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया गया है। कोर्ट ने कहा कि कल यानी बुधवार को जस्टिस ए एम खानविलकर की बेंच इस मामले की सुनवाई करेंगी।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा है कि “सभी राज्य बोर्डों, सीबीएसई, आईसीएसई और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की शारीरिक परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर कल सुनवाई करेगा।”

बता दें कि याचिका में वकील और बाल अधिकार कार्यकर्ता अनुभा श्रीवास्तव सहाय ने 10वीं और 12 वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की मांग किया था।जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर किया गया है। याचिका में कहा गया है कि कोरोना वायरस के कारण ऑनलाइन कक्षाएं हुई थी जिससे कि बच्चे शारीरिक रूप से ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए परीक्षा ऑनलाइन या वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति के आधार पर कराने का मांग किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.