गृहमंत्री अमित शाह ने कहा ‘हमारी पार्टी जुमला पार्टी है’ : आप नेता दुर्गेश पाठक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (23/02/2022): आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह हमेशा कर्मचारियों को पक्का करने का वादा करते हैं लेकिन उसे कभी लागू नहीं करते हैं। दरअसल कल भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेसवार्ता में कहा था कि सफाई कर्मचारियों की नौकरी पक्का करेंगे जिसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले खोला झूठ का पुलिंदा और उन्होंने कहा कि जनता इसका बदला लेगी और दिल्ली नगर निगम चुनाव से बाहर निकाल देंगी।

आम आदमी पार्टी के नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि कल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था जिसमें उन्होंने सफाईकर्मियों को नियमित करने का घोषणा किया था। लेकिन जब वह बोल रहे थे उनके बोलने में डर था कि वह एमसीडी के चुनाव हार ना जाए इसलिए वह चुनाव से पहले झूठ का पुलिंदा खोल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने खुद कहा कि हमारी पार्टी एक जुमला पार्टी है और हम तो चुनाव के समय जुमला करते रहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सफाई कर्मियों को नियमित करने का ऐलान किया और मुझे अच्छा लगा कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने सफाईकर्मियों को नियमित करने का प्रस्ताव उन्हें भेजा था और आज वह उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हुआ और मेरे पास हजारों सफाईकर्मियों के फोन आए और उन्होंने कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि अब तक वह ऐसी 100 बार घोषणा कर चुके है और उन्होंने 2013, 2016, 2018, 2020 और 2021 में ऐसी घोषणा की थी। अब वह 2022 में घोषणा कर रहा है कि सफाई कर्मियों को पक्का करेंगे और वह ऐसी घोषणा हर साल करता है। दुर्भाग्य की बात यह है कि सफाई कर्मी दिल्ली की सड़कों को साफ करने के लिए सबसे हम लड़ाई लड़ता है। सफाईकर्मियों को मान और इज्जत चाहिए और वह 25 से 40 वर्षों से मांग कर है कि उन्हें नियमित किया जाए लेकिन पीढ़ियां गुजर गई उसके साथ इस तरह का कपट किया जा रहा है छल किया जा रहा है। उन्होंने ना तो कोई पोस्ट निकाला और बस एक प्रेस रिलीज निकाल दिया कि हम कर्मचारियों को पक्का करेंगे।

उन्होंने कहा कि “मैं आदेश गुप्ता और भारतीय जनता पार्टी से कहना चाहता हूं कि अब आपकि समय खत्म हो चुका है। आपने जो एमसीडी में भ्रष्टाचार और कहर बरसाए है अब वह आंधी खत्म होने जा रही है। उन्होंने कोरोना काल में भी वादा क्या किया था कि सफाई कर्मियों की मृत्यु होगी तो हम उसको 10 लाख रुपए देंगे लेकिन उन्हें 1 रुपए भी नहीं दिया और आज फिर वह वादा कर रहे हैं कि हम कर्मचारियों को नियमित करेंगे लेकिन आपको भी यह पता है कि वह मजाक कर रहे हैं। उनसे बदला लेना है और इस चुनाव में उसे हराना नहीं है बल्कि बेइज्जत करके दिल्ली से निकालना है। दिल्ली में किसी भी पार्टी का नेता का इस तरह की बदतमीजी और झूठ दिल्लीवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली देश की राजधानी है लेकिन आप दिल्ली के किसी भी गली और सड़कों में जाएंगे तो वहां पर आपको हर जगह गंदगी मिलेगी।”

वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार दिल्ली नगर निगम चुनाव से बाहर निकाल फेकेंगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम में कई सालों से शासन कर रही है। हर बार आचार सहिंता लगने से 10 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की झूठी घोषणा करती है। अब की बार दिल्ली के सफाई कर्मचारी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली नगर निगम से बाहर निकाल फेकेंगे और अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी पर अपना विश्वास जताएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.