नई दिल्ली (25/02/2022): रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हो रहा है जिससे कि पूरी दुनिया में चिंता बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को वहां से लाने के लिए कीव स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने एडवाइजरी में कहा कि सभी नागरिकों को यूक्रेन के वेस्टर्न हिस्से में रहने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी से दूतावास के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है और सभी दूतावास को सोशल मीडिया से जुड़े रहने की अपिल किया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस एडवाइजरी को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि आप इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए ताकि उनके मदद हो सकें।
एडवाइजरी में लिखा है, “यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चूंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, इसलिए विशेष उड़ानों का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जैसे ही इस तरह की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा, दूतावास सूचना देगा, ताकि भारतीय नागरिक देश के पश्चिमी भाग में स्थानांतरित हो सकें।”
आगे लिखा है, सभी नागरिक अपना आवश्यक दस्तावेज हर समय अपने साथ रखें। सभी नागरिक को इस संबंध में अपडेट के लिए दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम) पोस्ट से जुड़े रहने की सलाह है। इसके अलावा इस संदर्भ के लिए दूतावास की हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
1. +38 0997300483
2. +38 0997300428
3. +38 0933980327
4. +38 0635917881
5. +38 0935046170
बता दें कि यूक्रेन हमलों की आशंकाओं के बीच फंसे हुए भारतीय नागरिकों और छात्रों को वहां से लाने के लिए एयर इंडिया विमान को भेजा गया था जिसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा था क्योंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।
