मुख्यमंत्री आवास खाली किए नीतीश! जानें अब कँहा रहेंगे सूबे के मुखिया

टेन न्यूज नेटवर्क

पटना (23 अप्रैल 2022): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग स्थित अपना बंगला अर्थात मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिए हैं। मुख्यमंत्री कुमार अब 7-सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो गए हैं।पिछले काफी दिनों से उनके बंगला बदलने की चर्चा हो रही थी क्योंकि मुख्यमंत्री आवास में मरम्मतीकरण का कार्य होना है।

लेकिन मुख्यमंत्री कुमार के आवास बदलते ही बिहार में फिर एकबार सियासी गहमागहमी एवं चर्चाओं को हवा मिल गई है।कयासों का दौर शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल( राजद) द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के शिरकत करने के बाद बिहार में राजनीतिक कयासों का दौर शुरू हो गया।जिसके ठीक बाद श्री कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात किया और अब मुख्यमंत्री आवास छोड़

Leave A Reply

Your email address will not be published.