मिशन डिजिटल एजुकेशन के तहत पूरे बिहार में चलाया जा रहा है जागरुकता अभियान
टेन न्यूज नेटवर्क
मधुबनी (27 अप्रैल 2022): बिहार में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने एवं समयानुरूप इसे आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने हेतु व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान।
इस बाबत मिशन डिजिटल एजुकेशन अपने बिहार यात्रा मिशन के अंतर्गत पँहुची मधुबनी के जयनगर पंहुची।जँहा टीम के सदस्यों का महिला विकास मंच और रोटी बैंक के पदाधिकारियों सदस्यों के द्वारा भव्य स्वागत और फूल माला शॉल से सम्मानित किया गया।
टीम का मुख्य उद्देश्य बिहार बोर्ड में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक कंप्यूटर की शिक्षा को अनिवार्य रूप से जुड़वाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस यात्रा में बीइंग हेल्पर फाउंडेशन बिहार के 38 जिलों के 534 ब्लॉक का भ्रमण करने का लक्ष्य हैं। जिसमे हर ब्लॉक – हर पंचायत में जाकर लोगो को कंप्यूटर की शिक्षा का महत्व बता उन्हे जागरूक करेंगे तथा इस मुहीम में उनसे सहयोग मांगेगे । जिसमे पंचायत प्रतिनिधि और आम जनता से मिल कर उनसे अनुशंसा पत्र लेंगे जो बाद में सरकार और सम्बंधित विभाग तक पहुँचाया जायेगा। यात्रा के दौरान टीम के द्वारा जयनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया , सरपंच , पंचायत समिति , वार्ड सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों से मिलकर कम्प्यूटर शिक्षा के महत्व को लेकर विस्तृत जानकारी साझा कर एवं जागरूक कर अनुशंसा पत्र लिया गया । जागरूकता अभियान में क्षेत्र के कई आम लोगों जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा सह जागरूकता अभियान में टीम के शुभम कुमार , रणवीर प्रताप , माधव नाथ , राहुल सिंह सफर कर रहे हैं। वही टीम के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत आज के वर्तमान और भविष्य में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बिना कम्प्यूटर की शिक्षा नहीं होने से शिक्षा को अधूरी शिक्षा बताया । टीम के साथ महिलाओं के आत्मनिर्भर एवं महिला सशक्तिकरण के दिशा में कार्य करने वाली प्रमुख अग्रणी संस्था महिला विकास मंच के जिला अध्यक्ष दीपशिखा सिंह कोर कमेटी के साथ जयनगर रोटी बैंक के लक्की राउत और सदस्यों का जागरूकता अभियान में अहम योगदान रहा।।

