मेवाड़ में प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-2014 शुरू पहले दिन 46 स्कूलों के 1450 बच्चों ने दिखाया हुनर
बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद जयंती के मौके पर मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार से शुरू हुए नौंवे प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर के 46 स्कूलों के 1450 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले दिन गाजियाबाद, साहिबाबाद व नोएडा स्कूलों के बच्चे प्रतियोगिताओं में छाये रहे। प्रतियोगिताएं दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही हैं।

पहले दिन निबंध, वाद-विवाद, मेहंदी, रंगोली, एकल नृत्य, समूह नृत्य व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुबह से ही स्कूली बच्चों का मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में मेला लगना शुरू हो गया था। इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया, निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल व विधि विभाग के महानिदेशक भारत भूषण आदि ने प्रतियोगिता स्थलों पर पहुंचकर बच्चों के हुनर की तारीफ की। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ’महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के लिए जिम्मेदार कौन- समाज या बिगड़ती कानून व्यवस्था’ और ’बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार कौन- सरकारी नीतियां या प्राकृतिक आपदाएं एवं विश्व की समस्याएं’ था। बच्चों ने इसके पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क देकर अपनी बात को साबित करने का प्रयास किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में बच्चों को पांच टाॅपिक दिए गए। युवाशक्ति, देशभक्ति, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व मेवाड़ संस्थान पर बच्चों ने खूबसूरत स्लोगन लिखे। देर शाम पांच प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। निबंध प्रतियोगिता में राहुल पहले, रेखा दूसरे, चयनिका गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। शिखा कुमारी व गणिका को चेयरमैन अवार्ड के लिए चुना गया है। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पूर्णिमा पांडे, राहुल कुमार व तुषार शर्मा क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। रिचा शर्मा, सन्नी त्यागी व पवन कुमार गुप्ता को चेयरमैन अवार्ड दिया जाएगा। मेहंदी प्रतियोगिता में लक्ष्मी रानी, यामिनी चैहान, शिखा शुक्ला क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। आमिर खान, रुखसार खान व मनीषा गुप्ता को चेयरमैन अवार्ड के लिए चुना गया है। रंगोली प्रतियोगिता में काजल शुक्ला प्रथम, अर्चना कुमारी द्वितीय व मीनाक्षी शरण तृतीय स्थान पर रहीं। सलोनी सिंह, डिम्पल वर्मा व करिश्मा को चेयरमैन अवार्ड का हकदार पाया गया है। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में गरिमा पहले, अभिवज्ञा सक्सेना दूसरे व विशाल नेगी तीसरे स्थान पर रहे। मेघा रुहेला व सोनू कुमार को चेयरमैन अवार्ड देने की घोषणा की गई है।

इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ.अलका अग्रवाल ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, एकल व समूह गान, एकल नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दो अगस्त को होगा। सभी विजेताओं को गौतमबुद्धनगर के सांसद व कैलाश ग्रुप आॅफ हाॅस्पिटल्स के चेयरमैन डाॅ. महेश शर्मा, गाजियाबाद के उपनिदेशक कारखाना एसके माथुर व मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया पुरस्कार वितरित करेंगे। पुरस्कार में नकद राशि, ट्राॅफी और सभी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।


Comments are closed.